Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amarnath Yatra 2026: 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, रामबन DC ने लिया तैयारियों का जायजा

June 6, 2026

Amarnath Yatra 2026: 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, रामबन DC ने लिया तैयारियों का जायजा

जम्मू कश्मीर डेस्कः अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी।

ये भी पढ़ें :-

शनिवार (6 जून) को यात्रा तैयारियों का जायजा लेने उपायुक्त (DC) मोहम्मद अली जास खान रामबन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इसी के मद्देनजर हम यहां तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुछ निर्माण कार्य जारी हैं, जिनका हमने निरीक्षण किया है। सभी कार्य तेजी से प्रगति पर हैं और यात्रा शुरू होने से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। इसके अलावा, हमने राष्ट्रीय राजमार्ग का भी निरीक्षण किया है। तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें