Site icon Dainik Savera Times

अनंतनाग में अनुसंधान केंद्र को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की प्रशासनिक परिषद ने मंगलवार को शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसकेयूएएसटी) कश्मीर को अनंतनाग जिले में अनुसंधान केंद्र और अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए भूमि हस्तांतरित करने की मंजूरी प्रदान की। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में यहां परिषद की बैठक में अनुसंधान केंद्र और अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना के लिए एसकेयूएएसटी कश्मीर के पक्ष में सल्लार अनंतनाग में 500 कनाल 11 मरला भूमि हस्तांतरित करने की मंजूरी प्रदान की।

Exit mobile version