Site icon Dainik Savera Times

नियंत्रण खोकर छत पर गिरी कार, बाल बाल बचे परिवार के सदस्य

Child Accident Today

Child Accident Today

जम्मू – कश्मीर: सर्कुलर रोड पर एक तेज रफ्तार कार सड़क से लुढ़ककर एक मकान की छत पर जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार दो लोग बाल बाल बच गए। सोमवार शाम के समय एक आल्टो कार में सवार होकर एक युवक और युवती सर्कुलर रोड से गुजर रहे थे।

इसी दौरान बाबा लाल जी मंदिर के समीप पहुंचते ही अचानक से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से लुढ़क कर एक मकान की छत पर जा गिरी। जिस छत पर यह कार गिरी उसके नीचे कमरे में घर के सदस्य मौजूद थे लेकिन राहत की बात यह रही की कार छत से नीचे नहीं धंसी लेकिन फिर भी उसमें दरारें पड़ गई।

कार में सवार युवक और युवती को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को छत से हटाया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका का भारतीयों को बड़ा झटका, H-1B Visa पर लगेगी 3 साल की रोक!

Exit mobile version