Kulgam : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जिला कुलगाम की एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, ताकि जिला कैपेक्स बजट 2025-26 और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत विकासात्मक कार्यों की प्रगति का आकलन किया जा सके। मुख्यमंत्री ने हालिया बाढ़ के दौरान जिले के प्रशासन द्वारा की गई प्रभावी प्रतिक्रि या की सराहना की और बुनियादी ढांचे की पुर्नस्थापना तथा जनसेवा वितरण के लिए चल रहे उपायों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आने वाले शीतकालीन महीनों में बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, क्षतिग्रस्त अवसंरचना की स्थायी पुर्नस्थापना को तेज़ किया जाए, फील्ड निरीक्षणों को बढ़ाया जाए, और अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि ज़मीनी स्तर पर ठोस परिणाम दिखाई दें। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी, मंत्री सकीना इत्तू, जावेद राणा, जाविद दर, और सतीश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, डी.डी.सी. अध्यक्षा कुलगाम, विधायक एम.वाई. तरीगामी और पीरजादा फिरोज़ अहमद, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव सडकों एवं भवन विभाग, उपायुक्त कुलगाम अथर आमिर खान, विभागाध्यक्ष और सभी जिला अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया, जिनमें विभिन्न सरकारी योजनाओं, कल्याणकारी पहलों और प्रमुख कार्यक्र मों के तहत हासिल की गई उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया था। उन्होंने अधिकारियों और लाभार्थियों से बातचीत की और नागरिक-केंद्रित शासन और प्रभावी जनसेवा के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। बैठक के दौरान डी.डी.सी. अध्यक्षा और स्थानीय विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित कई विकासात्मक मुद्दे उठाए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी वास्तविक मांगों पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा ताकि कुलगाम की समग्र वृद्धि और विकास में तेजी लाई जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...