Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिला पुलिस ने 16 जानवरों को तस्करों के चुंगल से करवाया मुक्त

February 19, 2023

जिला पुलिस ने 16 जानवरों को तस्करों के चुंगल से करवाया मुक्त

उधमपुर: उधमपुर नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आज पुलिस की ओर से 16 दुधारू पशुओं को तस्करों के चुंगल करवाया तथा संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पहले मामले के तहत जिला पुलिस ने जखैनी नाके पर तलाशी के दौरान एक महेंद्रा लोड कैरियर गाड़ी नंबर जे के 14एफ- 1429 से 5 अवैध पशुओं को बरामद किया तथा चालक परवेज हुसैन पुत्र जुनैद अहमद हुसैन निवासी लांसी उधमपुर को गिरμतार किया है। इसके अलावा एक अन्य मामले में जखैनी नाके पर पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान महिंद्रा लोड कैरियर नंबर जे के 03एल-8914 से 4 अवैध पशुओं को बरामद किया तथा चालक फैयाज अहमद पुत्र सरदार मोहम्मद निवासी काजीगुंड अनंतनाग को गिरफ्तार किया।

वहीं थाना क्षेत्र रैंबल के अंतर्गत पड़ते टिकरी क्षेत्र से पुलिस ने वाहनों की तालाशी के दौरान दो मामलों में अवैध रूप से घाटी की ओर लिए जा रहे दुधारू पशुओं को जब्त करवाया है तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधमपुर जिले के टिकरी पुलिस पोस्ट पर तैनात पुलिस के जवानों ने महिंद्रा बोलेरो गाड़ी नेबर जेके 14एच-9130 को तलाशी के लिए रोका और उसमें से 4 अवैध पशुओं को बरामद किया तथा चालक फारूक अहमद पुत्र हाजी मोहम्मद करीम निवासी डोरू जिला अनंतनाग को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक अन्य मामले में टिकरी पुलिस पोस्ट पर पुलिस के जवानों ने महेंद्रा बोलेरो गाड़ी नंबर जे के19-3171 को तलाशी के लिए रोका और उसमें से 3 अवैध पशुओं को बरामद किया। पुलिस ने अब्दुल गफूर पुत्र अब्दुल रहमान निवासी चंगू जिला अनंतनाग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरμतार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें