Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क, बादल छाए रहने की संभावना

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क और बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान भी यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान शुष्क, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।” श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.9, पहलगाम में माइनस 1.4 और गुलमर्ग में 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 8.5, कारगिल में माइनस 7.8 और लेह में माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में 11.3, कटरा में 11.7, बटोटे में 8.2, बनिहाल में 4.2 और भद्रवाह में 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

Exit mobile version