-
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क और बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान भी यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान शुष्क, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।”.