Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी घिरे

January 18, 2026

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी घिरे

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अब तक कम से कम तीन आतंकियों के घिरे होने की सूचना है। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई सेना और विशेष बलों द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है।

ये भी पढ़ें: नोएडा के सेक्टर-63 में बड़ा हादसा, ऑफिस बिल्डिंग में लगी भीषण आग

यह ऑपरेशन 17 राष्ट्रीय राइफल्स, 11 राष्ट्रीय राइफल्स और 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज की टीमों द्वारा चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है और आतंकियों को पकड़ने के लिए लगातार फायरिंग की जा रही है।

मुठभेड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा कारणों से इलाके में न जाएं और अपने घरों में ही सुरक्षित रहें। सुरक्षाबलों का कहना है कि ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य इलाके में छिपे आतंकियों का सफाया करना और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। ऑपरेशन के पूरी तरह खत्म होने के बाद ही स्थिति को सामान्य माना जाएगा।

ये भी पढ़ें: IndiGo flight के टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट, इस एयर पोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें