नेशनल डेस्क: रविवार सुबह नोएडा के सेक्टर-63 के ई-ब्लॉक में स्थित एक ऑफिस बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। आग सबसे पहले बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जो बाद में पहली मंजिल तक फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग को सूचित किया गया।
ये भी पढ़ें: संकट के बीच ईरान से वापस लौटे कश्मीरी छात्र, परिवार वालों ने जाहिर की खुशी
चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6 बजे बीजी इन्फो प्राइवेट लिमिटेड की ऑफिस बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत दो फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बिल्डिंग में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की भी कोई सूचना नहीं है।
ये भी पढ़ें: ‘असम की प्रगति से मजबूत हो रही भारत की ग्रोथ स्टोरी’, पीएम मोदी ने रखी काजीरंगा कॉरिडोर की नींव
मेष: दिन शुभ रहेगा...