Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में धमाकों को लेकर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान- भारत में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, कोई नई बात नहीं

Farooq Abdullah

Farooq Abdullah

जम्मू-कश्मीर डेस्क: पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है। फारूक अब्दुल्ला के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं पंजाब में हुए धमाकों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस अभियान ने अपने उद्देश्य पूरे किए हैं, लेकिन युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं होता बल्कि यह केवल तबाही और दुख लेकर आता है। दुनिया आज युद्ध के लिए तैयार नहीं है क्योंकि सभी देशों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। यूक्रेन, मिडिल ईस्ट और ऊर्जा संकट का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध से हालात और खराब होते हैं, जिनका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।

 

इसके अलावा उन्होंने चुनावी नतीजों विपक्षी राजनीति और जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर कहा कि विपक्ष अपना काम कर रहा है और उनकी पार्टी अपने तरीके से काम जारी रखेगी।

ये भी पढ़ें: ‘BJP के कई सांसद वोट चोरी से जीते, निष्पक्ष चुनाव हों तो 140 सीटें भी मुश्किल’, राहुल गांधी का आरोप

Exit mobile version