Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K: इस्लामी मदरसे में लगी भीषण आग, धार्मिक पुस्तकें और पवित्र कुरआन शरीफ की प्रतियां जलकर हुईं राख

October 19, 2025

J&K: इस्लामी मदरसे में लगी भीषण आग, धार्मिक पुस्तकें और पवित्र कुरआन शरीफ की प्रतियां जलकर हुईं राख

जम्मू-कश्मीर डेस्क. कश्मीर के बारामुला जिले के बोनियार इलाके में शनिवार शाम एक इस्लामी मदरसा (दारुल उलूम) में आग लग गई, जिसमें मदरसा पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम के समय दारुल उलूम की एक कक्ष में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी इमारत में फैल गई। इस आग में मदरसा पूरी तरह जलकर राख हो गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने मस्जिद और आस-पास के घरों को आग की लपटों से बचाया।
इस घटना में दारुल उलूम की धार्मिक पुस्तकें और पवित्र कुरआन शरीफ की प्रतियां भी जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर फायर एंड इमरजेंसी सर्विस विभाग की गाड़ियां समय पर पहुंच जातीं, तो दारुल उलूम को राख होने से बचाया जा सकता था।

ये भी पढ़ें: BJP नेता का अपनी पार्टी पर आरोप- कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए किया

हादसे ही खबर मिलते ही उरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सज्जाद शफी मीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों को सांत्वना देते हुए कहा कि दारुल उलूम की पुनर्निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

घटना के समय बच्चे और उस्ताद बेहद गमगीन थे। सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Video : दिवाली से पहले भारी बारिश, सड़कों पर जलभराव, IMD ने जारी किया अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें