Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के राजाैरी में नियंत्रण रेखा के पास गश्त कर रहे जवानों पर हुई गोलीबारी

February 8, 2025

जम्मू-कश्मीर के राजाैरी में नियंत्रण रेखा के पास गश्त कर रहे जवानों पर हुई गोलीबारी

राजाैरी/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजाैरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार एक जंगल में गश्त कर रहे सैनिकों पर गोलीबारी की गई, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस संक्षिप्त गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इलाके में सख्त निगरानी करने के लिये कहा गया है।

उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिक केरी सेक्टर के अग्रिम गांव में गश्त कर रहे थे, तभी सीमा पार जंगल में छिपे संदिग्ध आतंकवादियों ने कुछ राउंड गोलियां चलाईं। उनकी मंशा, भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के मौके की तलाश में थे।

अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में कुछ राउंड गोलियां चलाईं और इसके बाद इलाके में कड़ी निगरानी रखने के लिए घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत कर दिया गया।

ये भी पढ़ें :- हिमाचल की कौन है सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर? जानें ऐसा क्या कह दिया फौजियों को लेकर… मच गया बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें