नेशनल डेस्कः जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले के सोनमर्ग में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। स्नोफॉल होने से हिल स्टेशन सफेद चादर में लिपट गए। बर्फबारी होने से टूरिस्ट और लोकल लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
बर्फबारी के बाद टूरिस्ट अपने कैमरो में बर्फ से लदे शानदार पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारों को कैप्चर करते देखे गए। दूसरी ओर समय पर हुई बर्फबारी ने लोकल टूरिज़्म इंडस्ट्री को भी बढ़ावा दिया है। होटल मालिकों और ट्रैवल ऑपरेटरों को उम्मीद है कि आगे सर्दियों का मौसम अच्छा रहेगा।
सोनमर्ग घुमने गए टूरिस्ट ने कहा कि हम इस महीने की 2 तारीख को फैमिली ट्रिप पर कश्मीर आए थे। हम श्रीनगर में रुके हुए हैं। कल रात यहां पहली बार स्नोफॉल हुआ। यह बहुत अच्छा लग रहा है। दिल्ली से गए एक और टूरिस्ट ने कहा कि कल रात अचानक बर्फबारी शुरू हो गई और यह बहुत अच्छा लग रहा है। नजारा बहुत खूबसूरत है।
बता दें ताजी बर्फबारी ने सोनमर्ग को एक सपनों जैसी सर्दियों की डेस्टिनेशन बना दिया है, जो विजिटर्स को शांत सुंदरता और हॉस्पिटैलिटी का अनुभव करने का मौका दे रहा है
मेष: दिन शुभ रहेगा...