Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir: लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, फरार आतंकी हुरैरा समेत 5 LeT आतंकी 10 दिन की रिमांड पर भेजे

Army

Army

जम्मू कश्मीर डेस्कः आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकियों और उनके तीन स्थानीय मददगारों को बुधवार को एक स्थानीय अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इन पांचों की गिरफ्तारी से एक अंतरराज्यीय लश्कर मॉड्यूल का खुलासा हुआ है।

ये भी देखें :-

 

इस मॉड्यूल का नेतृत्व पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा कर रहा था, जो पिछले 16 वर्षों से फरार था। उसने जम्मू-कश्मीर के बाहर भी अपने ठिकाने बना लिए थे। हुरैरा को एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ खुबैब और श्रीनगर के तीन निवासियों मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, पांचों आरोपियों को श्रीनगर की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के लिए कई अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। जांच एजेंसियां इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य साथियों, ठिकानों और अंतरराज्यीय संपर्कों की पहचान करने के लिए आगे की जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version