Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir: जम्मू में कबाड़ी की दुकान में गैस रिसाव, इलाके में मची अफरा-तफरी

Gas Leak in Jammu

Gas Leak in Jammu

जम्मू कश्मीर डेस्क: जम्मू के सतवारी इलाके में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कबाड़ी की दुकान पर रखे गैस सिलेंडर से अचानक रिसाव शुरू हो गया। गैस का प्रभाव इतना तेज था कि आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। वहीं, दुकान के पीछे स्थित पौधों की नर्सरी में लगे पौधे भी प्रभावित हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और जेकेयूटी-डिजास्टर रिस्पांड फोर्स के जवानों ने मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया।

ये भी देखें :-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक एक ऑटो में सवार होकर कबाड़ी की दुकान पर सिलेंडर बेचने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने सिलेंडर को ऑटो से उतारकर जमीन पर उतारा तो सिलेंडर के ऊपर लगा मीटर टूट गया और गैस का रिसाव शुरू हो गया। दुकान में मौजूद दो युवकों को गैस के कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख सिलेंडर लेकर आए दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सतवारी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही जेकेयूटी डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स और फायर एंड इमरजेंसी विभाग की टीमों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। टीमों ने इलाके को सुरक्षित किया और गैस रिसाव को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि इन सिलेंडरों में कौन सी गैस भरी हुई है और ये सिलेंडर कहां से लाया गया था। फिलहाल पुलिस ने फरार हुए युवकों की पहचान कर ली है। पुलिस व प्रशासन ने लोगों से अपील की कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दे। स्थिति नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version