Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir: फायरिंग के बाद फारूक अब्दुल्ला के घर पर बड़ी सुरक्षा, आरोपी का घर किया सील

Farooq Abdullah

Farooq Abdullah

जम्मू कश्मीर डेस्कः जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की घटना सामने आई है। हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी देखें :-

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात होटल रॉयल पार्क में एक शादी समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें फारूक अब्दुल्ला शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान जब वह बैंक्वेट हॉल से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी गई। गोली चलने की आवाज से समारोह में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इस घटना में किसी भी तरह का आतंकी एंगल सामने नहीं आया है। फायरिंग की घटना के बाद फारूक अब्दुल्ला ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर जम्मू के बठिंडी स्थित उनके घर के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आरोपी के घर को सील कर दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version