Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भावुक हुए शिवम दुबे, घर पहुंचकर पिता को पहनाया मेडल; वीडियो हुआ वायरल

March 12, 2026

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भावुक हुए शिवम दुबे, घर पहुंचकर पिता को पहनाया मेडल; वीडियो हुआ वायरल

Shivam Dubey: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न और भावुक पलों की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुबे अपने पिता को वर्ल्ड कप जीत का मेडल पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 मार्च को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस जीत में टीम के कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई, जिनमें बल्लेबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे भी शामिल रहे।

पिता को समर्पित किया जीत का मेडल
टूर्नामेंट जीतने के बाद शिवम दुबे अगले ही दिन अहमदाबाद से सीधे अपने घर मुंबई पहुंच गए। घर पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पिता भारतीय टीम की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में दुबे अपने पिता को वर्ल्ड कप जीत का मेडल पहनाते हैं और भावुक पल साझा करते हैं।

ये भी पढ़ें- मुंबई मेट्रो, हाईकोर्ट, BSE और विधानभवन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

 

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शिवम दुबे ने कैप्शन में लिखा, “मेरे जीवन के असली हीरो।” इस भावुक पल को देखकर फैंस भी काफी प्रभावित हुए और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां मिलने लगीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shivam dube (@dubeshivam)

घर लौटने के लिए किया ट्रेन से सफर
वर्ल्ड कप जीत के बाद शिवम दुबे को अहमदाबाद से मुंबई लौटने के लिए फ्लाइट नहीं मिल पाई। ऐसे में उन्होंने ट्रेन से यात्रा करने का फैसला किया। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने 3-टियर एसी में टिकट बुक कराई और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को ढककर ट्रेन में सवार हुए। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन छूटने से कुछ मिनट पहले ही पहुंचे और सीधे अपनी अपर बर्थ पर जाकर आराम करने लगे। यह सादगी भरा अंदाज भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन
अगर टूर्नामेंट में शिवम दुबे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया। दुबे ने 9 मैचों में से 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.16 की औसत से 235 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 169.06 का रहा और उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने जरूरत के समय टीम को सफलता दिलाई। दुबे ने 9 मैचों में 5 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें- हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला का आया बयान, कहा- किसी भी धर्म में नफरत की शिक्षा नहीं दी जाती

भारत की खिताबी जीत में उनकी भूमिका को काफी सराहा जा रहा है और अब अपने पिता के साथ साझा किया गया यह भावुक पल फैंस के दिलों को छू रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें