Site icon Dainik Savera Times

ऑटो को कंधे पर उठाकर तवी नदी पार कर रहे लोग, बाढ़ में बह गया था पुल, देखें Video

उधमपुर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बंट गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्थानीय लोग तवी नदी को पार करने के लिए ऑटो-रिक्शा को कंधों पर उठाकर ले जाने को मजबूर हैं। बता दें कि भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में इस इलाके का एकमात्र पुल जो मुख्य मार्ग से जोड़ता था, वह भारी बारिश में बह गया। वहीं आज तक उसका पुनर्निर्माण भी नहीं हुआ।

अब जान जोखिम में डालना मजबूरी

बंट गांव के निवासियों के मुताबिक, कुछ महीने पहले आई भीषण बारिश में गांव को जोड़ने वाला मुख्य पुल ढह गया था। तब से लेकर अब तक ना तो किसी सरकारी एजेंसी ने इसकी मरम्मत की, ना ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई। ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों, स्कूली बच्चों को पढ़ाई, और बीमार लोगों को इलाज के लिए जान हथेली पर रखकर तवी नदी पार करनी पड़ती है।

बंट गांव के एक निवासी कहते हैं,

“…स्कूली बच्चे, बीमार लोग, सभी को नदी पार करानी पड़ती है। यह बहुत गहरी नदी है। किसी भी विभाग ने हमारी कोई मदद नहीं की…नदी पार करना डरावना है, लेकिन हम और क्या कर सकते हैं?”

ये भी पढ़ें: दार्जिलिंग में मूसलधार बारिश से तबाही: लैंडस्लाइड में 7 की मौत, कई लापता

बंत गाँव के निवासी देस राज कहते हैं,

“करीब 10 साल बाद भारी बारिश के कारण यह पुल बह गया… हम सभी ने हर विभाग से संपर्क किया… हम डीसी के पास भी गए और विधायक से भी गुहार लगाई, लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं सुनी… मैं सरकार से अपील करता हूँ कि गरीबों की आवाज़ केंद्र तक पहुँचे। सबसे ज़्यादा दिक्कत बच्चों और बीमार लोगों को हो रही है… हमारे पास आने-जाने का कोई साधन नहीं है। यहाँ से समरोली तक पैदल जाने में हमें चार घंटे लगते हैं…”

Exit mobile version