
नेशनल डेस्कः जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को ध्वस्त किया। ये कार्रवाई अवंतीपोरा के ननार मीडूरा क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से की है। कार्रवाई के दौरान मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। तलाशी में दो हैंड ग्रेनेड, एक डेटोनेटर और विस्फोटक जैसा पदार्थ बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाना होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस और 42 आरआर और 180 बटालियन सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू की। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान नजीर अहमद गनई, पुत्र अब्दुल अजीज गनई, निवासी गनई मोहल्ला ननार के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी नजीर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। पूछताछ में नजीर ने अपने बागान में छिपाए गए एक आतंकी ठिकाने की जानकारी दी। निशानदेही के बाद सुरक्षाबलों ने ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। तलाशी के दौरान बरामद दो हैंड ग्रेनेड, एक डेटोनेटर और विस्फोटक को जब्त कर लिया है। अवंतीपोरा थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को किया ध्वस्तः पुलिस
इस मामले को लेकर अवंतीपोरा पुलिस ने कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को ध्वस्त किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो जैश-ए-मोहम्मद की मदद कर रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच कर लिया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...