
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंननाग और सोपोर के अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में अफीम का भूसा (पॉपी स्ट्रॉ’) बरामद किया। पलिस ने इस सिलसिले में जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें से दो पंजाब के हैं। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 अधिनियम के तहत यह मादक दवाओं में से एक है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए बिजबेहरा अनंतनाग पुलिस ने डोनीपोरा में एक वाहन को रोका और लगभग 136.3 किलोग्राम अफीम के भूसे जैसा पदार्थ बरामद किया। वाहन में सवार दो लोगों, सुनील कुमार और बॉबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...