Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Attack: पठानकोट एयरबेस, जम्मू एयरपोर्ट और जम्मू के कई हिस्सों में हमलें, एयर डिफेंस सिस्टम ने गिराई पाकिस्तान की 8 मिसाइले

May 8, 2025

Jammu Attack: पठानकोट एयरबेस, जम्मू एयरपोर्ट और जम्मू के कई हिस्सों में हमलें, एयर डिफेंस सिस्टम ने  गिराई पाकिस्तान की 8 मिसाइले

Jammu Attack: जम्मू में हमले की खबर सामने आ रही है। शुरुआती जानकारी की मानें तो जम्मू एयरपोर्ट और डिफेंस कॉलोनी के पास धमाकी के आवाज सुनी गई है। पठानकोट एयरबेस पर भी पाकिस्तान की ओर से बड़ा हमला हुआ है। आशंका है कि ये ड्रोन हमला था। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने पाकिस्तान की तरफ से आई 8 मिसाइलों को मार गिराया है। News18 के मुताबिक धमाके के बाद इलाके में सायरन बजे और कुछ ड्रोन को ट्रेस भी किया गया। जानकारी के मुताबिक, पूरे जम्मू में एयर रेड सायरन बज गए हैं। जम्मू का एयर डिफेंस सिस्टम भी एक्टिव कर दिया गया और पूरे इलाके में ब्लैक आउट कर दिया गया है। साथ ही माता वैष्णो देवी मंदिर में भी पूरी तरह से ब्लैक कर दिया गया है।

 पाकिस्तानी सेना ने जम्मू में कई जगहों पर आर्टलरी और ड्रोन से हमला किया। त्वरित जवाबी कार्रवाई में भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उनमें से कई को बेअसर कर दिया और हवाई हमले के सायरन चालू कर दिए।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। जबकि उधमपुर में भी ब्लैक आउट किया गया है।

ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई लोग घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें