Site icon Dainik Savera Times

जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार 2 आरोपी किए गिरफ्तार

Jammu Police

Jammu Police

जम्मू डेस्क : जम्मू पुलिस के साउथ जोन ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि गंग्याल थाना पुलिस ने अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों के तहत वांछित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो काफी समय से कानून की पकड़ से बाहर थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अश्वनी कुमार उर्फ सनी (पुत्र गिरधारी लाल), निवासी ढंडा खुर्द, तहसील बिश्नाह, जिला जम्मू और तलविंदर सिंह (पुत्र गुरजीत सिंह), निवासी कैंप गोले गुराल, मोहल्ला सचखंड, वर्तमान पता दिगियाना कैंप, गंग्याल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में चोर घायल, मुकुट के टुकड़े भी बरामद

दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और बार-बार पुलिस दबिश के बावजूद गिरफ्तारी से बचते रहे थे। गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर गंग्याल थाना पुलिस की विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अदालत के आदेशों को लागू करने और कानून से भाग रहे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए यह अभियान आगे भी पूरी गंभीरता के साथ जारी रहेगा।

Watch Video : उधमपुर में 700 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर का गोल मेला शुरू

Exit mobile version