Site icon Dainik Savera Times

जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नार्को-आतंक और नशा तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़

असम राइफल्स ने ड्रग तस्करी मामले में 5 को किया गिरफ्तार

असम राइफल्स ने ड्रग तस्करी मामले में 5 को किया गिरफ्तार

जम्मू: नशा तस्करी और नार्को-आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन संजीवनी के तहत जम्मू पुलिस (साउथ ज़ोन) को एक और अहम सफलता मिली है। थाना गांधी नगर में दर्ज एफआईआर संख्या 249/2025 की जांच के दौरान पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचते हुए उसके पास से अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 14 नवंबर 2025 को सामने आया था, जब गांधी नगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्धों को पकड़कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। जांच आगे बढ़ने पर यह खुलासा हुआ कि यह नेटवर्क केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार अंतर-जिला, अंतर-राज्य और सीमा-पार तक फैले हुए हैं। इस गिरोह में नशा तस्कर, पैसों के लेन-देन से जुड़े लोग और जेल में बैठकर नेटवर्क संचालित करने वाले आरोपी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : कसौली दुष्कर्म मामला: मोहन लाल बड़ौली को कसौली कोर्ट से मिली राहत, मामले की सुनवाई की बंद

अब तक की कार्रवाई में पुलिस करीब 4.95 किलोग्राम हेरोइन, तीन पिस्टल, कई ज़िंदा कारतूस और एक मॉडिफाइड वाहन जब्त कर चुकी है। इसी क्रम में विशेष जांच टीम (SIT) ने 3 जनवरी 2026 को रोहित कुमार उर्फ माखन (पुत्र बोध राज), निवासी रायन कोटलियां, आर.एस. पुरा, जम्मू को गिरफ्तार किया।

आरोपी से पूछताछ के बाद 7 जनवरी 2026 को पुलिस ने उसके घर पर तलाशी अभियान चलाया, जहां से एक Px5 Storm Beretta (.30 बोर) पिस्टल, एक मैगज़ीन और तीन ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए। सभी हथियार और गोला-बारूद को केस प्रॉपर्टी के रूप में जब्त कर लिया गया है।

फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उससे गहन पूछताछ जारी है, ताकि हथियारों की सप्लाई, फंडिंग और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पूरी जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े बाकी फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और पैसों व सामान की सप्लाई चेन की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

Watch Video : दिग्विजय चौटाला पर फिर मंत्री बेदी का पलटवार, सुनिए अब क्या कहा ?

Exit mobile version