Site icon Dainik Savera Times

मिट्टी धंसने, पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे हुआ ब्लॉक

श्रीनगर: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को रामबन और पंथ्याल में पत्थरों के गिरने और मिट्टी धंसने के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा, ‘‘कैफेटेरिया-रामबन और पंथ्याल में लगातार पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर एनएच बंद हो गया।’’

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि हाईवे की निकासी का काम चल रहा है। राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवन रेखा है और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। आवश्यक वस्तुओं से लदे कश्मीर जाने वाले ट्रक और अन्य वाहन राजमार्ग से गुजरते हैं।

Exit mobile version