Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर: श्री अमरनाथ यात्रा और खीरभवानी मेले से पहले पुलिस ने किया एएसटी एक्सरसाइज

Amarnath Yatra 2025

Amarnath Yatra 2025

जम्मू-कश्मीर डेस्क। गांदरबल जिले में श्री अमरनाथ जी यात्रा और सालाना खीरभवानी मेले को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के गांदरबल-बालटाल और खीरभवानी रूट पर एक व्यापक एडवांस्ड सिक्योरिटी टास्किंग (AST) एक्सरसाइज की गई।

ये भी पढे़ं :-

एडवांस्ड सिक्योरिटी टास्किंग (एएसटी) एक्सरसाइज गांदरबल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों की ओर से दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर की गई। इस एक्सरसाइज़ में संवेदनशील जगहों, तैनाती की योजनाओं, ट्रैफिक मैनेजमेंट के उपायों, इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम, भीड़ को संभालने की रणनीतियों और अहम रास्तों पर तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया।

इस दौरान, अधिकारियों की ओर से बालटाल और खीरभवानी मंदिर के रास्ते में कई अहम जगहों का निरीक्षण किया गया और दोनों बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सुरक्षा और लॉजिस्टिकल इंतजामों की समीक्षा की गई। फील्ड अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने, सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए।

इससे पहले 18 जून को भी आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त (डीसी) गांदरबल जतिन किशोर ने पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ एक सुरक्षा समन्वय बैठक की अध्यक्षता की थी।

बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार किए गए व्यापक सुरक्षा प्लान पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि बालटाल बेस कैंप, मनीगाम ट्रांजिट कैंप और यात्रा मार्ग सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

उपायुक्त की ओर से सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया और अधिकारियों को यात्रा अवधि के दौरान सतर्कता बढ़ाने तथा किसी भी स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा था कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा का अनुभव देने के लिए सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जानी चाहिए।

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version