Site icon Dainik Savera Times

J&K: किश्तवाड़ में आतंकी मददगारों पर एक्शन, पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारी समेत 2 किए गिरफ्तार

Arrest

जम्मू-कश्मीर डेस्कः किश्तवाड़ जिले में आतंकियों को कथित समर्थन देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में वन विभाग का एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल है।

ये भी पढ़ें :-

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि किश्तवाड़ पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले की जांच के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दच्छन क्षेत्र के तंदर निवासी तारिक अहमद गीनू और मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है। तारिक अहमद वन विभाग में कार्यरत है। पुलिस का आरोप है कि दोनों स्थानीय आतंकियों को सहायता और समर्थन उपलब्ध करा रहे थे। इसी मामले में पहले छातरू क्षेत्र के दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) किश्तवाड़ नरेश सिंह ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद दोनों की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। एसएसपी ने कहा कि जांच अभी जारी है और मामले में शामिल पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version