Site icon Dainik Savera Times

Jammu and Kashmir के रामबन में बारिश के कारण भूस्खलन; राजमार्ग बंद

जम्मू: रामबन जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हर मौसम में कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग, पंथियाल, कैफेटेरिया मोड़ और दलवास क्षेत्रों में भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया, जिस पर 200 से अधिक वाहन मार्ग में कई स्थानों पर फंसे हुए थे। उन्होंने कहा कि पत्थर गिरने से पंथियाल इलाके में यातायात सुगम बनाने के लिए बनाई गई लोहे की सुरंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि भूस्खलन का मलबा हटाने के प्रयास जारी हैं।

Exit mobile version