जम्मू कश्मीर: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जम्मू कश्मीर की सियासत में हर रोज नई लहरें उठ रही हैं। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी कश्मीर की तीनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए मंथन चल रहा है। एक से दो दिन में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। जम्मू संभाग की दो सीटों को लेकर महबूबा ने कहा कि इस पर उन्होंने कुछ नहीं सोचा है। पीडीपी प्रमुख ने यह भी कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। ऐसे में अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने के लिए वे मजबूर हैं।
Lok Sabha Election: महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की कही बात

