Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी, श्रीनगर का तापमान सामान्य से ज्यादा

J&K Weather

J&K Weather

जम्मू-कश्मीर डेस्कः जम्मू-कश्मीर में रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है और यह सामान्य से ऊपर बना रहा। इनमें कश्मीर प्रभाग में तापमान औसत से एक से चार डिग्री सेल्सियस और जम्मू प्रभाग में दो से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से करीब 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से काफी अधिक है।

ये भी पढे़ंः-

कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग रहा, जहां तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जम्मू डिवीजन में भद्रवाह ने सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से कई डिग्री अधिक था। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से भी काफी अधिक था। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि श्रीनगर के बाहरी इलाके कोनिबल में रात 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। अगले दो दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में मौसम आंशिक रूप से शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर संभाग में छिटपुट और जम्मू संभाग में कहीं-कहीं वर्षा हुई।

ये भी पढ़ेंः-

Exit mobile version