Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की प्राकृतिक गुफा श्रद्धालुओं के लिए खोली गई

January 15, 2025

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की प्राकृतिक गुफा श्रद्धालुओं के लिए खोली गई

कटरा/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकूटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की प्राकृतिक गुफा को मंगलवार को मकर संक्रांति उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि विशेष पूजा-अर्चना के बाद पुरानी गुफा के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। उन्होंने बताया कि इस पूजा-अर्चना में ‘श्री माता वैष्णो देवी श्रइन बोर्ड’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग भी शामिल हुए। गर्ग ने कहा, ‘श्रद्धालुओं की भीड़ के आधार पर आज से प्राकृतिक गुफा उनके लिए खोल दी गई है। हम तीर्थयात्रियों को पुरानी गुफा के दर्शन की अनुमति तभी देंगे, जब उनकी संख्या 10,000 से कम होगी ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।’ अधिकारियों ने बताया कि नया साल शुरू होने से अब तक 1.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में UIDAI ने जारी किए आदेश: 30 सितंबर तक मुफ़्त रहेगा आधार अपडेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें