Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांबा पुलिस द्वारा कुख्यात हैरोइन तस्कर मंशा को न्यायिक हिरासत में भेजा

September 3, 2023

सांबा पुलिस द्वारा कुख्यात हैरोइन तस्कर मंशा को न्यायिक हिरासत में भेजा

सांबा: एस.एस.पी. सांबा बेनाम तोश के मार्गदर्शन में पुलिस ने विजयपुर क्षेत्र के रख बरोटियां विजयपुर के कुख्यात हैरोइन सप्लायर ‘मंशा को जिला जेल कठुआ में भेजा गया, जिसे हैरोइन तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफतार आरोपी को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कुख्यात हैरोइन सप्लायर मंशा पुत्र अली हुसैन निवासी रख बरोटियां, विजयपुर को पुलिस द्वारा एफआईआर संख्या 183/2023 धारा 8/21/22/27-ए/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले में गिरफ्तार किया गया। कुख्यात हैरोइन आपूर्तिकर्त्ता मंशा सांबा जिले में विशेष रूप से पुलिस स्टेशन सांबा, विजयपुर और रामगढ़ के अधिकार क्षेत्र में काम करता था और अन्य छोटे आपूर्तिकर्त्ताओं और व्यक्तिगत नशेडियों को हैरोइन की आपूर्ति करता था।

पुलिस रिमांड के बाद कुख्यात हैरोइन सप्लायर मंशा को माननीय अतिरिक्त न्यायालय ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सेशन जज और उसे कठुआ जेल में रखा गया है। चिट्टा सप्लायर मंशा की गिरफ्तार एसएचओ सांबा राजेश्वर सिंह, डीएसपी गारू राम और एसपी सांबा सुरिंदर चौधरी की देखरेख में प्रभारी पुलिस टीम द्वारा की गई। एसएसपी सांबा बेनाम तोश ने कहा कि पुलिस एनडीपीएसए मामलों में व्यविस्थत रूप से जांच कर रही है। कुख्यात हैरोइन आपूर्तिकर्त्ताओं को कानून के तहत गिरफ्तार कर रही है और हैरोइन तस्करी से संबंधित सभी मामलों को समयबद्ध तरीके से योग्यता के आधार पर तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें