Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू के सांबा में श्री गुरुद्वारा साहब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने के आरोप में 1 व्यक्ति गिरफ्तार

October 9, 2025

जम्मू के सांबा में श्री गुरुद्वारा साहब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने के आरोप में 1 व्यक्ति गिरफ्तार

जम्मू/ सांबा : जम्मू के सांबा जिÞले के गांव कौलपुर में गुरुद्वारा साहब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जिला सांबा के कौलपुर में स्थित गुरुद्वारा साहब में किसी व्यक्ति ने गुरु ग्रन्थ साहिब जी के स्वरूपों को अग्नभेंट कर बेअदबी की और उसके बाद मौके से फरार हो गया, जैसे ही यह बात स्थानीय सिख समाज को लगी तो कौलपुर में माहौल गरमा गया और सिख समाज के लोगो ने कौलपुर बॉर्डर सड़क बंद कर रोष व्यक्त किया ।

घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान जब वहां लगे सीसीटीवी से हुई तो तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई और उसके बाद उस व्यक्ति की तस्वीर सभी पुलिस थानों में भेज दी गई और नगरोटा पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरμतार कर लिया। उक्त आरोपी कौलपुर का ही रहने वाला है जिसने श्री गुरुद्वारा साहब में गुरु स्वरूपों की बेअदबी की थी। इस घटना के बाद गुस्साए सिख समाज के लोगो ने आरोपी के घर को पूरी तरह नष्ट कर दिया। वहीं इस घटना के चलते शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के सदस्य और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह मौका स्थल पर पहुंचे और उन्होंने श्री गुरुद्वारा साहब कौलपुर में गुरु स्वरूप के साथ हुई बेअदबी का जायजा लिया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के सदस्यों ने अग्निभेंट किए गए गुरु स्वरूपों को सम्मान पूर्व श्री गुरुद्वारा साहब कौलपुर से अपने साथ ले गए। वहीं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर सदस्यों और स्थानीय सिख समाज ने इकट्ठा होकर गुरु के चरणों में हाजिरी लगाते हुए अरदास और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की गुरुवाणी का पाठ और सिमरन किया। एसजीपीसी अमृतसर के सदस्य अजैब सिंह अभ्यासी, सचिव प्रताप सिंह और अन्य ने कहा कि यह घटना जिस भी शख्स ने अंजाम दी है वह अधर्मी है और घटना काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा जिस व्यक्ति ने यह अधर्मी काम किया है, पुलिस उसको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और कुछ और लोग भी इस व्यक्ति के साथ जो मिले हैं जल्द ही उन लोगों को भी हिरासत में लिया जाए और कड़ी कार्रवाई जाए।

जम्मू की नगरोटा पुलिस द्वारा गिरμतार किए गए आरोपी जिसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की उसकी पहचान मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी कौलपुर के रूप में हुई जिसने मंगलवार देर रात कथित तौर पर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को अग्नभेंट कर बेअदबी की, जिसके बाद सिख समुदाय ने बॉर्डर मार्ग बंद कर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियो ने कहा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरμतार कर लिया है और इस घटना को अंजाम देने की जांच की जा रही है। वहीं इस पर राजनीतिक लोगो में पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है और इसके पीछे कोई साजिश लगती है। इसी के साथ डीडीसी तरनजीत सिंह टोनी ने कहा कि इस तरह जो लोग घटनाओं को अंजाम देते है वो आपसी भाईचारे के खिलाफ और इस तरह के शरारती तत्व समाज में एक बीमारी की तरह लगे रहते है और जब मौका मिलता है तो अपनी गंदी हरकतों को अंजाम देते हैं। पुलिस प्रशासन को चाहिए इस व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें