Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन खाई में गिरने से एक सैनिक की मौत, चार घायल

June 14, 2024

जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन खाई में गिरने से एक सैनिक की मौत, चार घायल

राजौरी/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बृहस्पतिवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शाम को नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भवानी गांव के पास हुआ। बचावर्किमयों ने वाहन में सवार पांचों सैनिकों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें