Site icon Dainik Savera Times

पुलिस ने पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के स्केच जारी किये, 1500 संदिग्ध हिरासत में

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में कथित रूप से शामिल दो पाकिस्तानी नागरिकों सहित तीन आतंकवादियों के स्केच गुरुवार को जारी किये और 1,500 से अधिक संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन हमलावरों के स्केच जारी किये और उनकी पहचान अनंतनाग निवासी आदिल हुसैन थोकर और दो पाकिस्तानियों – अली बही उर्फ ​​तल्हा बही और हाशिम मूसा उर्फ ​​सुलेमान के रूप में की। पुलिस ने तीनों हमलावरों पर 20-20 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस ने बताया कि ये तीनों बैसरन पहलगाम में नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमले में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फायरिंग घटना के बाद जिंदगी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

Exit mobile version