जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक पुलिस अधिकारी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। फिर बाद में खुद को भी मारने की कोशिश की है। इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पुलिस अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें :-
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टर (PSI) दीप सिंह, जो उत्तरी कश्मीर जिले के कंडी इलाके में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) कैंप में तैनात थे। उनका शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी भावना से झगड़ा हो गया। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस अधिकारी ने गुस्से में आकर पत्नी पर गोली चला दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर बाद में खुद को भी गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, पुलिस अधिकारी को इलाज के लिए श्रीनगर के SKIMS अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...