Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K: पुंछ में मूसलाधार बारिश का कहर: NH-144 पर भूस्खलन से यातायात ठप,200 से अधिक वाहन फंसे

June 13, 2026

J&K: पुंछ में मूसलाधार बारिश का कहर: NH-144 पर भूस्खलन से यातायात ठप,200 से अधिक वाहन फंसे

जम्मू कश्मीर डेस्कः पुंछ जिले में पिछले कई घंटों से जारी भारी वर्षा के कारण लसाना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग NH-144 पर अचानक बड़ा भूस्खलन हो गया, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई।

ये भी पढ़ें :-

200 से अधिक वाहन फंसे 

इस भूस्खलन के कारण हाईवे बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर 200 से अधिक छोटे-बड़े वाहन फंस गए। अचानक हुए भूस्खलन से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लंबी-लंबी वाहन कतारें लग गईं और कई लोगों को घंटों तक सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा।

युद्धस्तर पर चला राहत एवं बहाली अभियान

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। लगातार बारिश के बावजूद BRO के जवानों ने बिना समय गंवाए सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। प्रशासन और BRO ने पूरे अभियान को युद्धस्तर पर संचालित किया।

5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल

करीब 5 घंटे तक चले गहन राहत एवं सफाई अभियान के बाद सड़क से मलबा पूरी तरह हटा दिया गया। सुरक्षा जांच पूरी होने के पश्चात प्रशासन ने NH-144 को पुनः सामान्य यातायात के लिए खोल दिया। मार्ग बहाल होते ही फंसे हुए यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली तथा अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें