Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में बस कर्मियों ने सिख चालक पर किया हमला, बचाव में लहराई तलवार, फिर जो हुआ उसे देख सभी हैरान

June 13, 2026

गुरुग्राम में बस कर्मियों ने सिख चालक पर किया हमला, बचाव में लहराई तलवार, फिर जो हुआ उसे देख सभी हैरान

हरियाणा डेस्कः गुरुग्राम के फरुखनगर में झज्जर गेट के पास एक कैंटर और निजी बस के बीच हल्की टक्कर के बाद रोड रेज की घटना हुई। टक्कर से बस का साइड शीशा टूट गया। आक्रोशित बस चालक, कंडक्टर और उनके साथियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से कैंटर पर हमला किया और उसके शीशे भी तोड़ दिए।

ये भी पढे़ं :-

कैंटर के सिख ड्राइवर ने पहले खुद की रक्षा के लिए कृपाण निकाली। हमलावरों की संख्या अधिक देख कर उसने कैंटर में रखी तलवार निकाल ली और ‘बोले सो निहाल’ का नारा लगाते हुए उनके सामने बढ़ा। यह देख कर भीड़ और हमलावर डर कर पीछे हट गए और भाग खड़े हुए।

घटना का वीडियो राहगीरों ने रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पाकर गुरुग्राम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत कराया। पुलिस की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया और मामला वहीं समाप्त कर दिया गया। घटना के बाद कैंटर चालक द्वारा अकेले कई हमलावरों का सामना करने की चर्चा इलाके में बनी हुई है।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें