Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu and Kashmir में बारिश का दौर थमा, मौसम में हुआ सुधार

April 21, 2023

Jammu and Kashmir में बारिश का दौर थमा, मौसम में हुआ सुधार

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कई दिनों तक लगातार वर्षा के बाद शुक्रवार को तापमान में गिरावट के बीच मौसम में सुधार देखा गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी भागों में छिटपुट बौछारें पड़ने या हल्की वर्षा तथा पहाड़ी भागों में हिमपात होने के आसार हैं। शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी में पिछले कई दिनों के दौरान रुक-रुक कर बारिश हुई है जबकि ऊपरी इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। इससे सामान्य गतिविधियां बाधित हुई हैं और तापमान में गिरावट आई है। कई दिनों की वर्षा के बाद आज श्रीनगर में धूप खिली, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खुशी का माहौल रहा।

मौसम एजेंसी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 0.7 मिमी, काजीगुंड में 14.6 मिमी, पहलगाम में 9.0 मिमी, कुपवाड़ा में 16.0 मिमी, कोकेरनाग में 3.2 मिमी और गुलमर्ग में 8.6 मिमी वर्षा हुई। इसी बीच, श्रीनगर में पिछली रात के 7.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था। यहां तापमान में गिरावट के बाद लोगों और पर्यटकों को गर्म कपड़े पहने देखा गया। मौसम अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान पिछले दिन 7.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस 6.2 डिग्री सेल्सियस था और यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है। कुपवाड़ा में 6.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया और यह सीमांत जिले के लिए सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें