Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, हथियार और विस्फोटकों के जखीरे को किया नष्ट

April 12, 2026

Jammu Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, हथियार और विस्फोटकों के जखीरे को किया नष्ट

जम्मू-कश्मीर डेस्कः सुरक्षाबलों ने बीते दिन दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, ब्रिनल इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटकों के जखीरे को बरामद कर नष्ट किया है।

ये भी पढ़ें :-

बताया जाता है कि एक विशेष सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने कुलगाम के ब्रिनल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इलाके में आतंकियों ने हथियारों का जखीरा छिपा रखा है।

सूचना के आधार पर तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने ब्रिनल के बाहरी क्षेत्र में जंगल से सटे एक बाग के पास उस स्थान का पता लगा लिया, जहां यह हथियार छिपाए गए थे। आतंकियों ने प्लास्टिक के एक ड्रम में हथियार और विस्फोटक भरकर जमीन के नीचे दबा रखे थे।

सुरक्षाबलों ने ड्रम को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला और जांच के बाद उसे मौके पर ही सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया।

ये भी देखें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें