Site icon Dainik Savera Times

Shri Mata Vaishno Devi तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी खबर, श्राइन बोर्ड ने जारी की नई एडवाइजरी

Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board issues advisory

Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board issues advisory

जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को बुकिंग से जुड़ी धोखाधड़ी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। बोर्ड का कहना है कि हाल के समय में फर्जी कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप फॉरवर्ड के जरिए लोगों को ठगा जा रहा है।

श्राइन बोर्ड ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यात्रा, हेलीकॉप्टर सेवा, भवन में ठहराव या अन्य सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें। ऐसे किसी भी लिंक या व्यक्ति को भुगतान करना आपके लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।

फर्जी बुकिंग के बढ़ते मामले, श्रद्धालु हो रहे शिकार

बीते कुछ समय में ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग से जुड़े कई ठगी के मामले सामने आए हैं। कई श्रद्धालुओं ने फर्जी वेबसाइट या एजेंट के झांसे में आकर पैसे गंवा दिए। यही वजह है कि श्राइन बोर्ड ने दोबारा स्पष्ट किया है कि किसी भी अनाधिकृत वेबसाइट या दलाल के माध्यम से की गई बुकिंग मान्य नहीं होगी।

VD: Big Alert : हिमाचल के 7 जिलों में आज कोहरे की चेतावनी

केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही करें बुकिंग

श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सभी प्रकार की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट maavaishnodevi.org के माध्यम से ही करें। भुगतान करने से पहले वेबसाइट और विवरण की पूरी जांच करें। किसी भी प्रकार की शंका होने पर यात्री श्राइन बोर्ड के हेल्पडेस्क नंबर +91 9906019494 पर संपर्क कर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं।

यात्रियों के लिए स्मार्ट लॉकर की सुविधा

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड ने यात्रा मार्ग पर स्मार्ट लॉकर की व्यवस्था की है। ये लॉकर भवन के कमरा नंबर 04, वेटिंग हॉल (राम मंदिर), दुर्गा भवन, पार्वती भवन, गेट नंबर 03 और अधकुंवारी में उपलब्ध हैं। इससे यात्री अपने सामान को सुरक्षित रखकर बिना किसी चिंता के दर्शन कर सकते हैं।

कुछ यात्रियों को मिलेगी मुफ्त लॉकर सुविधा

भवन स्थित कमरा नंबर 04 में चुनिंदा यात्रियों के लिए स्मार्ट लॉकर सेवा पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। जिन श्रद्धालुओं की SSVP, अटका आरती, नव चंडी पाठ, ग्रुप अटका, कटरा–पंछी हेलीकॉप्टर या जम्मू–भवन–जम्मू पैकेज की बुकिंग कन्फर्म है, वे इस सुविधा का लाभ बिना किसी शुल्क के उठा सकते हैं।

हालांकि, मुफ्त लॉकर सुविधा पाने के लिए बुकिंग रसीद पर कमरा नंबर 04 के रिसेप्शन काउंटर से मुहर लगवाना अनिवार्य होगा। बिना मुहर लगी रसीद पर यह सुविधा मान्य नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: MBBS छात्रों को लगा बड़ा झटका, माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द, स्टूडेंट्स में हड़कंप

यात्रा से पहले नियम जानना जरूरी

श्राइन बोर्ड ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले सभी दिशा-निर्देश और सुविधाओं की जानकारी जरूर लें, ताकि दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और मां के दर्शन शांतिपूर्वक करें।

Exit mobile version