-
कटड़ा : सोमवार रात को लगातार हुई बारिश के बीच मां वैष्णो देवी यात्रा के महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग का एक हिस्सा धंस गया। मार्ग के हिमकोटी क्षेत्र में ठंडा नाला के पास जमीन धंसने के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही के साथ-साथ बैटरी कार सेवा को भी अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।.