Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

लेह-लद्दाख में हालात सुधरे, 9 दिनों के बंद रहने के बाद कक्षा 8 तक के स्कूल फिर से खुले

October 4, 2025

लेह-लद्दाख में हालात सुधरे, 9 दिनों के बंद रहने के बाद कक्षा 8 तक के स्कूल फिर से खुले

जम्मू/लेह Schools Reopen in Leh: लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की क्योंकि नौ दिनों के बंद के बाद हिंसा प्रभावित लेह में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल फिर से खुल गए। अधिकारियों ने कहा कि पांच या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाने और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने के निषेधाज्ञा को छोड़कर, समग्र स्थिति में सुधार के बाद शहर में अधिकांश प्रतिबंध धीरे-धीरे हटा दिए गए हैं। उनके कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा कानून व्यवस्था और समग्र सुरक्षा परिदृश्य का आकलन करने के लिए आज एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

अधिकारियों ने कहा कि गुप्ता ने जम्मू से लौटने के तुरंत बाद लेह में बैठक बुलाई, जहां वह पिछले दिन एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लेह शहर में 24 सितंबर को व्यापक हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था, जिसमें चार लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे 30 सितंबर को सुबह 10 बजे से कर्फ्यू में सात घंटे की ढील दी गई थी और 1 अक्टूबर को इसे एक घंटे के लिए और बढ़ा दिया गया था। स्थिति कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही, जिसके कारण अधिकारियों ने ढील की अवधि पूरे दिन के लिए बढ़ा दी। हालाँकि, पूरे जिÞले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएँ अभी भी निलंबित हैं, जबकि पूरे लद्दाख में पाँच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाने वाली निषेधाज्ञा भी लागू है।

अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के बाद हिरासत में लिए गए 50 से ज्यादा लोगों में से 26 को जमानत मिल गई है और गुरुवार को रिहा कर दिया गया। कारगिल बार एसोसिएशन से जुड़े वकील लेह के लोगों, खासकर 24 सितंबर की हिंसा में अपने सदस्यों को खोने वाले परिवारों के साथ एकजुट ता दिखाने के लिए शुक्रवार को तीसरे दिन भी सभी न्यायिक कार्यों से दूर रहे। हड़ताल 6 अक्टूबर तक जारी रहेगी। जिÞला मजिस्ट्रेट लेह द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि 24 सितंबर से बंद रहने के बाद आज सुबह पूरे जिÞले में कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल फिर से खुल गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें