Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 ग्राम चरस सहित तस्कर गिरफ्तार

February 24, 2023

10 ग्राम चरस सहित तस्कर गिरफ्तार

पुंछ: पुंछ जिले की मंडी तहसील के सावजीयां ब्लाक से चैकिंग के दौरान मंडी पुलिस ने 10 ग्राम चरस सहित तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी तहसील के सीमावर्ती सावजीयां ब्लाक के छमबर क्षेत्र में एस एच और मंडी मुख्तयार अली के दिशा निर्देश पर पुलिस पोस्ट सावजीयां के चौकी प्रभारी पीएसआई सोहन सिंह और एसआई शकील अहमद के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने नियमित जांच के लिए एक नाका स्थापित कर आने जाने वालों पर नजर रखते हुए उनके सामान की जांच की जा रही थी।

पुलिस पार्टी को देख वहां से गुजर रहे एक नागरिक ने मौके से भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस पार्टी ने पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से दस ग्राम चरस बरामद हुई। चरस बरामद होने पर आरोपी तस्कर के खिलाफ पुलिस स्टेशन मंडी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पकड़े गए आरोपी तस्कर की अदनान इरेफ पुत्र आरिफ अहमद निवासी गागडीयां मंडी के रूप में हुई है। आरोपी को पकड़ने की कारवाई एसएसपी पुंछ रोहित बसकोत्रा पुलिस अधीक्षक पुंछ मुशिम अहमद और डीएसपी मुख्यालय अफरात हुसैन की निगरानी में की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें