Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोजिला दर्रे पर बर्फबारी और हिमस्खलन होने के बाद Srinagar-Kargil Road पिछले आठ दिनों से बंद

April 25, 2023

जोजिला दर्रे पर बर्फबारी और हिमस्खलन होने के बाद Srinagar-Kargil Road पिछले आठ दिनों से बंद

श्रीनगर: श्रीनगर का रगिल मार्ग पर स्थित जोजिला दर्रे पर बर्फबारी और हिमस्खलन होने के बाद यह मार्ग सोमवार को लगातार आठवें दिन भी बंद है। जोजिला दर्रे पर 17 अप्रैल को ताजा हिमपात और सड़क पर हिमस्खलन होने और कई वाहनों के दब जाने के बाद सड़क को बंद कर दिया गया था। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जोजिला दर्रा श्रीनगर-कारगिल मार्ग पर सोमवार को भी किसी भी तरह की आवाजाही की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि सड़क पर कई जगहों पर बर्फ हटाने का काम चल रहा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने कहा कि बर्फ जमा होने और हिमस्खलन को देखते हुए जोजिला दर्रा श्रीनगरकारगिल मार्ग 24 अप्रैल सोमवार को भी यातायात के लिए बंद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें