Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीरः उधमपुर में एक घर से भोजन लेकर फरार हुए आतंकवादी, तलाश अभियान जारी

Anantnag: Security personnel rush to the spot after terrorists attacked a group of tourists at Pahalgam, in Anantnag district, Jammu & Kashmir, Tuesday, April 22, 2025. At least 12 people suffered injuries in the attack, according to officials. (PTI Photo)(PTI04_22_2025_000274B)

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक घर से आतंकवादियों के कथित रूप से भोजन लेकर पास के जंगल में भागने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू किया है।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बल, मजालता क्षेत्र के चोरे मोटू गांव और उससे सटे वन क्षेत्रों में संयुक्त तलाश अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह इलाका उस स्थान से करीब पांच किलोमीटर पश्चिम में है, जहां पहले हुई एक मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार देर शाम खुफिया सूचना मिली थी कि दो अज्ञात आतंकवादी चोरे मोटू गांव में शाम करीब साढ़े छह बजे मंगतू राम के घर पहुंचे और भोजन लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और अर्धसैनिक बलों को मौके पर भेजा गया, लेकिन आतंकवादी तब तक फरार हो चुके थे।

इसके बाद गांव के पास के जंगलों की घेराबंदी कर रविवार तड़के विभिन्न दिशाओं से तलाशी और सघन अभियान शुरू किया गया। गौरतलब है कि 15 दिसंबर को मजालता क्षेत्र के सौन गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।

Exit mobile version