Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में खाई में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

Kathua Tragic accident

Kathua Tragic accident

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। एक मिनी बस खाई में गिर गई, जिसमें 25 लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर है। तीर्थयात्रियों से भरी बस सुकराला माता मंदिर जा रही।

अधिकारियों के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री सांबा से सुकराला माता मंदिर जा रहे थी। ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाज के लिए घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों की हालत पर डॉक्टर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

हादसे को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version