Site icon Dainik Savera Times

Vaishno Devi श्राइन बोर्ड ने निगरानी के लिए लगाए 700 से अधिक CCTV कैमरे

जम्मूः जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर प्रशासन ने 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क के साथ ई-निगरानी की व्यवस्था शुरू की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2022 में 91.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए जो पिछले नौ साल में दर्शनार्थियों की सर्वाधिक संख्या है।

श्री माता वैष्णो देवी श्रइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने कहा, ‘‘तीर्थयात्रियों की सुरक्षा श्रइन बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’ बोर्ड ने तीर्थ यात्रियों पर नजर रखने, भीड़ प्रबंधन करने और निर्बाध पंजीकरण के लिए आरएफआईडी आधारित यात्रा कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। सीईओ ने कहा, कि ‘आरएफआईडी से तीर्थयात्रियों की प्रणाली में 700 से अधिक कैमरों के विशेष सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से ई-निगरानी शामिल है।’’

Exit mobile version