-
जम्मूः जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर प्रशासन ने 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क के साथ ई-निगरानी की व्यवस्था शुरू की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2022 में 91.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए.