Site icon Dainik Savera Times

पर्यटन, खेल और यात्रा को मिलेगा नया आयाम, जम्मू-कश्मीर के लिए बजट में किया ये ऐलान

JammuKashmir Budget 2026

JammuKashmir Budget 2026

जम्मू-कश्मीर डेस्कः बजट 2026 में पर्यटन, खेल और यात्रा को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। एडवेंचर टूरिज्म को नई दिशा देने के उद्देश्य से वर्ल्ड ट्रैकिंग एंड हाइकिंग प्रोजेक्ट के तहत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश की अराक्कू घाटी में नए माउंटेन ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे।

इस परियोजना के अंतर्गत देशभर में 15 प्रमुख केंद्रों का चयन किया गया है, जिनमें जम्मू-कश्मीर का ऐतिहासिक लेह पैलेस भी शामिल है। इन केंद्रों को भारत के प्रमुख पुरातात्विक और सांस्कृतिक स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे पर्यटन के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी देखें :-

बजट में खेलों को लेकर भी विशेष फोकस देखने को मिला है। सरकार ने खेलो इंडिया मिशन की स्थापना की घोषणा की है, जिसे अगले 10 वर्षों तक चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे और कोच व सपोर्ट स्टाफ को वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा।

खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताओं और खेल लीगों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए खेल अवसंरचना को मजबूत किया जाएगा, ताकि राज्य के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

आम लोगों को राहत देते हुए बजट में विदेश यात्रा को सस्ता करने की भी घोषणा की गई है। इसके तहत विदेशी यात्रा पर लगने वाले कर को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version