Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

February 24, 2023

महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

चिनैनी: चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सत्यालता में एक महिला की रहस्मयी परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है जबकि ससुराल पक्ष ने कहा कि गिरने से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किसी को भी अभी हिरासत में नहीं लिया है। मायके पक्ष में महिला के भाई छत्तों राम निवासी बदनसू पंचायत टंडार ने बताया कि उनकी बहन की मौत बुधवार को हुई है और उसके बारे में ससुराल पक्ष की और से कोई जानकारी नहीं दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या की गई है। वहीं महिला के भतीजे जगदीश सिंह ने बताया कि उनकी बुआ कांता देवी पत्नी करतार सिंह 50 निवासी सत्यालता की हत्या हुई है, पहले भी पति द्वारा उसे पीटा जाता था और इस मामले कई बार थाने व कोर्ट तक पहुंचे। बुधवार को उनकी बुआ की मौत हुई है, मगर ससुराल की ओर से उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं ससुराल पक्ष में बेटे बलिबंद्र सिंह ने कहा बुधवार सुबह उनकी माता घर में गिर गई जिसके बाद उन्हें पहले चिनैनी और उसके बाद उधमपुर ले जाया गया, जिसके बाद शाम को उनकी मौत हुई। इस संबंध में में पुलिस ने बताया कि इस मामले को दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें